Jamshedpur (Nagendra) कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के निर्देशानुसार सत्र 2019-2021,2020-2022,2021-2023 के स्नातकोत्तर की छात्राओं को दीक्षांत समारोह में डिग्रियां वितरित की गयी। मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना मंत्र से हुई। प्राचार्या महोदया ने अपने सम्बोधन में छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए जीवन में सतत् परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों के महत्त्व को बतलाया।
कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक प्रो. प्रतिमा सिन्हा, डॉ. अनुराधा वर्मा,डाॅ अरून्धती डे, डॉ.अर्चना सिन्हा, प्रो. अनामिका कुमार, डॉ. विनय कुमार सिंह ,डॉ. सुनीता बंकिरा, डॉ. पूर्वा, डॉ. नम्रता, डॉ.राकेश पाण्डे , डाॅ.अनामिका, डॉ. कल्याणी, डॉ.उषा, डॉ. फिरदौस समेत सभी शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में परीक्षा विभाग की महत्ती भूमिका रही। बड़ी संख्या में छात्राऍं उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


No comments:
Post a Comment