Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur बंकर गांव में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम, ग्रामीणों को मिली आवश्यक सामग्री CRPF's civic action program in Bunker village, villagers received essential supplies

 


Guwa (Sandeep Gupta) 28 जनवरी 2026 को राजीव रंजन, कमाण्डेन्ट 26वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से प्राप्त दिशा-निर्देश के तहत बंकर गांव (किरीबुरू) में डी/26वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा एक सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महेश्वर कुमार चौरसिया (सहायक कमाण्डेन्ट), समवाय अधिकारी डी/26वीं वाहिनी सीआरपीएफ एवं रोहित कुमार (उपनिरीक्षक व थाना प्रभारी किरीबुरू) के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम के तहत उपस्थित ग्रामीणों के बीच टीन शीट, प्लास्टिक की पानी टंकी, स्कूली बच्चों के लिए स्कूल बैग, पेन, पेंसिल, खेल सामग्री एवं कंबल आदि आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया।


सीआरपीएफ द्वारा संचालित इस प्रकार के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य शिक्षा एवं विकास को बढ़ावा देना, आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना तथा सुरक्षा बलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। साथ ही जरूरतमंद लोगों को सहयोग प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है। इस अवसर पर सहायक कमाण्डेन्ट महेश्वर कुमार चौरसिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सीआरपीएफ का उद्देश्य केवल सुरक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना भी है। उन्होंने ग्रामीणों से नक्सलियों एवं अराजक तत्वों के बहकावे में न आने तथा अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में अरबिंद कुमार रजक (एडजुटेंट), निरीक्षक नुरुल्ला खान, उपनिरीक्षक प्रकाशचंद दास, श्रीमती पार्वती किडो (मुखिया, किरीबुरू पंचायत) एवं श्रीमती सुमन मुंडो (उपमुखिया, किरीबुरू पंचायत) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.