Jamshedpur (Nagendra) भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शुक्रवार को भारतीय संस्कृति एवं सनातन रीति-रिवाज के साथ विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित भव्य समारोह में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने उन्हें अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। पुरोहितों द्वारा स्वास्ति वाचन, वैदिक मंत्रोच्चार और विधिपूर्वक पूजन के पश्चात संजीव सिन्हा का कार्यालय प्रवेश कराया गया। इसके बाद सुधांशु ओझा ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन कराया और लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यालय परिसर जय श्री राम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा आज जिस ऊंचाई पर पहुंची है, वह लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन मजबूत हुआ है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि संजीव सिन्हा नए और पुराने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल , पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक अनुशासित और लोकतांत्रिक संगठन है, जहां समय-समय पर संगठनात्मक दायित्वों में परिवर्तन होता रहता है।
उन्होंने संजीव सिन्हा को कर्मठ, जुझारू और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका कार्यकाल ऐतिहासिक और प्रेरणादायी होगा। उन्होंने कहा कि संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर भाजपा और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगी। इस दौरान फूलों के गुलदस्तों के आदान-प्रदान के साथ औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा गया। वहीं नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा में पद नहीं बल्कि दायित्व की परंपरा है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती और विस्तार देने के लिए वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं का सम्मान और हित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा।
उन्होंने अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया। संजीव सिन्हा ने शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे सभी के प्रेम, सहयोग और आशीर्वाद के सदैव ऋणी रहेंगे। कार्यक्रम में राजीव सिंह, रेणु शर्मा, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, मनोज राम, शांति देवी, कृष्णा शर्मा, संजीव कुमार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, अखिल सिंह, उज्जवल सिंह, राकेश श्रीवास्तव, मंडलाध्यक्ष आनंद कुमार, अमित मिश्रा, सुरज कुमार साह, विकास शर्मा, रंजीत कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment