Jamshedpur

Jamshedpur रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में आज गायत्री यज्ञ का आयोजन Gayatri Yagya organised today in Rambha Educational Institution Group.

Upgrade Jharkhand News.  रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में आज गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से चार देवकन्या मनस्वी वर्मा आरती कुमारी,  शिखा पालीवाल और शिवानी व…

Jamshedpur रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में आज गायत्री यज्ञ का आयोजन Gayatri Yagya organised today in Rambha Educational Institution Group.

 


Upgrade Jharkhand News. रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में आज गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से चार देवकन्या मनस्वी वर्मा आरती कुमारी,  शिखा पालीवाल और शिवानी वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।  इनके निर्देशन में इस पुनीत यज्ञ का संचालन किया गया। ‌ सभी उपस्थित देवकन्याओं और गुरूदेव महतो जी को अंगवस्त्र अर्पित कर सम्मानित किया गया।


इस यज्ञ में  कॉलेज के अध्यक्ष श्री राम बचन और अध्यक्षा श्रीमती रंभा देवी ने मुख्य रूप से पूजा अर्चना की। साथ में गायत्री यज्ञ के वरिष्ठ साधक श्री गुरुदेव महतो जी की उपस्थिति रही। देव संस्कृति विश्वविद्यालय से आई देव कन्याओं ने गायत्री मंत्र का मूल भाव बताया। उन्होंने नचिकेता की कथा के द्वारा गायत्री का ज्ञान भी सबों को समझाया । उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि शिक्षा और विद्या दोनों को अपने जीवन में धारण करना है और भारतीय संस्कृति से सदैव जुड़े रहना है।उन्होंने गुरुदेव जी की साधना की कहानी भी लोगों के साथ साझा की।


सभी विद्यार्थियों ने पूरे समर्पित भाव के साथ यज्ञ के सभी मंत्र का उच्चारण किया और सारे विधि विधान को संपन्न किया।‌ यज्ञ के पश्चात भोग का आयोजन भी कॉलेज प्रबंधन की ओर से किया गया था। इस यज्ञ में सहसचिव विवेक बचन जी भी सपत्नीक उपस्थित थे।‌ इस गायत्री यज्ञ में  प्रिंसिपल डॉ कल्याणी कबीर, सभी विभाग के व्याख्याता गण और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280