Jamshedpur (Nagendra) मां वैष्णो देवी ट्रस्ट नागा मंदीर बेल्डीह मे 26 जनवरी 2026, दिन सोमवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को स्थापना दिवस के अवसर पर धूमधाम से मां भगवती के दरबार मे चंडी पाठ का भव्य आयोजन किया गया। उसके उपरांत सामूहिक पुष्पांजलि एवं होम और मंगल आरती की गई। तत्पश्चात सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद के रूप में भोग ग्रहण किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मां वैष्णो देवी ट्रस्ट के सदस्य सोनीजी, राजू, दिनेश पटेल, रामानंदन, सतेन्द्रजी, मुनमुन भौमिक ,रामजी दयाल,जगदीश प्रसाद, कार्तिक,रंजीत सिंह गावरी,डॉ बी के सिंह आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर ट्रस्टी शंभू तिवारी मुख्य यजमान रहे। वहीं ट्रस्टी सुरेश तिवारी ,शशि तिवारी और विनय तिवारी ने भी अपना अहम योगदान दिया। विश्व में शांति रहे यही कामना के साथ पूजा की पूर्णाहुति हुई।




































No comments:
Post a Comment