Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur श्री साकची गुजराती इंग्लिश स्कूल में “हारमनी” शीर्षक से भव्य पहली वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन Grand first annual cultural programme titled “Harmony” organised at Shri Sakchi Gujarati English School.

 


Jamshedpur (Nagendra) श्री साकची गुजराती इंग्लिश स्कूल में “हारमनी” शीर्षक के अंतर्गत वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम (एनुअल नाइट) का भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में एकता, सद्भावना , सांस्कृतिक समन्वय तथा रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वर्तमान विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित रहे। दोनों विशिष्ट अतिथियों , विद्यालय की कमेटी के सेक्रेटरी , प्रेसिडेंट एवं प्राचार्या ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 


इस कार्यक्रम में विद्यार्थियो ने  संगीत, नाटक , रैम्प वाक नृत्य नाटिका , योगा ,कराटे एवं देश के सभी राज्यों के नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रेसिडेंट रश्मिन रामपारा, सेक्रेटरी केतन आदेशरा एवं प्रधानाचार्या डॉ. मौसमी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई दी। यह कार्यक्रम विद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने में सफल रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.