Jamshedpur (Nagendra) तेली साहू समाज केंद्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक अध्यक्ष मनमोहन लाल साहू की अध्यक्षता में साहू भवन सोनारी में संपन्न हुई जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की साहू समाज के कुलदेवी माता राजिम की पुण्य स्मृति में 52 वां राजिम महोत्सव 8 मार्च 2026 को सूर्य मंदिर परिसर सिदगोड़ा में किया जाएगा . जिसमें राजिम महोत्सव सफल आयोजन हेतु स्वागत ,संचालन ,भोग वितरण ,अतिथि सत्कार ,मीडिया सम्मान , सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का जिम्मेदारी दिया गया। बैठक का संचालन केंद्रीय महामंत्री रामनरेश साहू ने किया । इस अवसर पर केंद्रीय महिला अध्यक्षा जया साहू ने सभी महिला पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय महिला प्रतिनिधि को राजिम महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य रूप से गिरवर साहू , केशव लाल साहू , कमला साहू, संतोषी साहू ,शशि देवी ,संगीता साहू, गीतांजलि साहू ,लक्ष्मी साहू ,नेहा दास ,प्रीति साहू ,लालू राम साहू ,लखनलाल साहू, श्यामलाल साहू ,जगन्नाथ साहू ,बाबू दास साहू ,हेमंत साहू ,सत्येंद्र साहू ,राजेश कुमार साहू ,कन्हैया राम साहू, गिरधारी लाल साहू, धर्मेंद्र कुमार साहू ,त्रिवेंद्र कुमार साहू सहित चारों क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी गण उपस्थित थे। बैठक का धन्यवाद ज्ञापन गिरवर साहू ने किया जबकि प्रेस को यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साहू ने दी।




































No comments:
Post a Comment