Upgrade Jharkhand News. नीमडीह प्रखंड के टेंगाडीह पंचायत के अंतर्गत मातकमडीह ग्राम में विश्व ब्रेल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने दृष्टिबाधित नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी।
इस दौरान पीएलवी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे दृष्टिबाधित व्यक्तियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएँ और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें। शिविर में कानूनी पुस्तिकाओं एवं पर्चियों का वितरण भी किया गया। इस अवसर विश्वजीत महतो , अजित माहली , आकाश माहली , समर माहली , शांती माहली उपस्थित हुए।

No comments:
Post a Comment