Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa प्रेम प्रसंग में 21 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 21-year-old girl commits suicide due to love affair, police engaged in investigation

Guwa (Sandeep Gupta) गुवा थाना क्षेत्र के हिरजीहाटिंग गांव में शुक्रवार सुबह एक 21 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सोमरा लोहार की पुत्री अंशु लोहार के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार अंशु लोहार तमिलनाडु में कपड़ा सिलाई का काम करती थी। वहीं देवघर का एक युवक भी मजदूरी करता था। काम के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करने की योजना भी बना रहे थे। कुछ समय पूर्व युवती अपने घर गुवा लौटी थी और प्रतिदिन फोन पर युवक से बातचीत करती थी। परिजनों के अनुसार इस बात की जानकारी उसकी मां को हो गई थी। 


काफी समझाने-बुझाने के बावजूद युवती नहीं मानी। शुक्रवार सुबह जब उसकी मां स्नान के लिए नदी गई हुई थी, उसी दौरान घर में कोई नहीं था। लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो युवती फांसी के फंदे पर झूलती मिली। आनन-फानन में उसे सेल अस्पताल गुवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहन जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.