Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा में ठेका मजदूरों का आंदोलन 27 फरवरी को, बसें रोकने का ऐलान Contract workers protest in Guwa on February 27, announce bus stoppage

 


Guwa (Sandeep Gupta) विभिन्न मांगों को लेकर ठेका मजदूरों ने बुधवार देर शाम झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के यूनियन कार्यालय में बैठक कर आगामी 27 फरवरी (शुक्रवार) संध्या 4:00 बजे गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ जनरल ऑफिस के समक्ष आंदोलन करने का निर्णय लिया। साथ ही सेल कर्मचारियों को खदान क्षेत्र ले जाने वाली बसों को रोकने की भी घोषणा की गई। इस संबंध में यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि कोलकाता स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के गेस्ट हाउस में ठेका श्रमिकों को मिलने वाली मेडिकल सुविधा को प्रबंधन ने बंद कर दिया है, जिसे अविलंब पुनः शुरू किया जाए। 


उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ है। यूनियन ने मांग की कि स्किल्ड और सेमी-स्किल्ड कर्मियों की सूची शीघ्र तैयार की जाए, क्योंकि संबंधित टेंडर प्रक्रिया होने वाली है। साथ ही आरोप लगाया गया कि सेल प्रबंधन कर्मियों को आवास उपलब्ध नहीं करा रहा, जबकि ठेकेदारों को चार-पांच आवास दिए जा रहे हैं। इसे बंद कर ठेका कर्मियों को आवास सुविधा दी जाए।


यूनियन ने स्थानीय युवाओं—जो अप्रेंटिस, इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा कर चुके हैं—को बहाली में प्राथमिकता देने की मांग की। आसपास के गांवों के ग्रामीणों को भी रोजगार में वरीयता देने पर जोर दिया गया। बैठक में महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़, सिकंदर पान सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मी, सप्लाई कर्मी एवं ठेका कर्मी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.