Jamshedpur (Nagendra) जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रपत्र खरीदने तथा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरु हो गई है. बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 4 से प्रत्याशी पत्रकार मधुरेश बाजपेयी ने नामांकन दाखिल किया.
मधुरेश बाजपेयी ने बताया कि लंबे अंतरात के बाद नगर परिषद का चुनाव हो रहा है. जिसमें जनता की भागीदारी का मौका मिला है. जन प्रतिनिधि चुने जाने के बाद वे एक-एक करके समस्याओं का समाधान करवाएंगे. खासकर सड़क, बिजली, नाली की समस्या को प्राथमिकता के साथ दूर कराएंगे. श्री वाजपेई के नामांकन दाखिल करने से कोल्हान पत्रकार एकता मंच में खुशी का माहौल है।




































No comments:
Post a Comment