Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक में महिला समिति का गठन Women's committee formed in the meeting of Jharkhand Mazdoor Union

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा बाजार स्थित झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के सक्रिय सदस्य दासों तिरिया ने की। बैठक में मजदूरों की विभिन्न समस्याओं, उनके अधिकारों एवं संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से नई महिला समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर चांदमनी देवी को चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में दीपिका सिंकु एवं सावित्री पिंगुवा, महामंत्री पद पर पदमा देवी, संगठन मंत्री के रूप में शालू करुवा एवं हंसा देवी तथा कोषाध्यक्ष पद पर विषम करुवा को जिम्मेदारी सौंपी गई। 


वहीं कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में विदेशवी देवी को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जर्मनी मिंज, अपरा लकड़ा, सावित्री हेस्सा, वीणा करुवा एवं सोमवारी लोहार को शामिल किया गया। नई महिला कमेटी के गठन के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने चयनित महिला पदाधिकारियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष लालमोहन महतो, महामंत्री हेमराज सोनार, कपिलेश्वर दोंगों, उपाध्यक्ष प्रकाश राउत, सहदेव तांती, राजेश गोच्छाईत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.