Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो नगर निगम वार्ड 01के प्रत्याशी कविता पोद्दार की भारी जीत पर समर्थकों ने जश्न मनाया , लड्डू बाटकर खुशियां मनाई Supporters celebrated the landslide victory of Mango Municipal Corporation Ward 01 candidate Kavita Poddar, distributing laddus.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 01प्रत्याशी कविता पोद्दार की जीत की खुशी में उनके समर्थकों ने उनके पारडीह स्थित आवास पर पुष्प गुच्छ एवं फूल माला पहना कर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और लड्डू बाटकर एवं पटाखे छोड़कर जश्न मनाया। इस दौरान वार्ड पार्षद कविता पोद्दार ने अपनी जीत के लिए जनता का आभार प्रकट किया और जीत का पूरा श्रेय उन्होंने अपनी वार्ड क्षेत्र की जनता को दिया। कविता पोद्दार ने कहा कि वे अपने वार्ड का सर्वांगीण विकास करेंगे और जनता की हर समस्याओं को उनकी आवाज बनकर निगम तक पहुंचाकर उसका समाधान किया जाएगा। 


उन्होंने कहा कि वह अपनी संकल्प पत्र को प्राथमिकता के आधार पर अमल में लाएंगे। इस खुशी के मौके पर संतोष पोद्दार, संजय पोद्दार, झामुमो नेता उज्ज्वल दास, मकसूद अंसारी , हैप्पी तंतुवाई , काजोल पाल, बिमला पोद्दार, अंजली दास , आरती महतो , राधिका देवी, आशा पोद्दार , सूरज दत्ता, पिंटू महतो, राजकुमार महतो , मुकेश प्रमाणिक, झूमा डे सहित सैकड़ों समर्थक गण उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.