Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सोनारी राजस्थान भवन में महासर माता का 42वां मासिक कीर्तन आयोजित 42nd monthly kirtan of Mahasar Mata organized at Sonari Rajasthan Bhawan

 


Jamshedpur (Nagendra) सोनारी राजस्थान भवन में शहर की धार्मिक संस्था श्री महासर माता परिवार जमशेदपुर (कोल्हान) द्धारा कुलदेवी महासर माता का 42वां मासिक कीर्तन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यजमान लखन अग्रवाल ने पूजा की और पंडित रामजी पारिक ने पूजा करायी। स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल, गोविंद भरद्धाज, सुनीता भरद्धाज, शिवम भरद्धाज द्धारा भजनों के माध्यम से कुलदेवी का गुणगान किया गया। श्री गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ हुआ। भजन गायकों ने जन्म जन्म का साथ है हमारा तुम्हारा..., आज मेरी मइया को किसने सजाया..., मइया ने दरबार लगाया दर्शन तो कर लेन दे...., भोली मइया तेरे गीत गाता रहु तू बुलाती रहे और मैं आता रहु..., महासर वाली मैया लगे है मुझको जान से प्यारी..., महासर जाके मइया मेरी मौज हो गई... आदि भजनो की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।


कीर्तन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चला। इसके बाद आरती और प्रसाद का वितरण हुआ। इसे सफल बनाने में प्रमुख रूप से राजेश पसारी, विश्वनाथ अग्रवाल, प्रदीप मित्तल, संगीता मित्तल, पिंटू अग्रवाल आदि का योगदान रहा। भक्तों ने कुलदेवी के श्रीचरणों में अपनी हाजरी लगाकर कुलदेवी का आशीर्वाद प्राप्त किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.