Jamshedpur (Nagendra) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में साकची बाजार में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सनातनी हिंदुओं का जन सैलाब देखने को मिला. कार्यक्रम की शुरुआत दीपक प्रज्वलित कर किया गया . इस मौके पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया . इस कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता अधिक देखी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राम कृष्ण चौधरी ने कहा कि सनातन की रक्षा में महिलाओं की अहम भागीदारी है. हमें अपने बहन और बेटियों को लव जिहाद से बचाने की जरूरत है.
उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राधा गोविन्द मंदिर के महंत भारती महाराज ने नशे को बंद करने के लिए लोगों से आगे आकर इसमें सहयोग की बात कही , ताकि धर्म स्थापना के राह में नशा रोड़ा ना बने और साथ ही जात-पात को छोड़कर हिंदुओं को एक होने की अपील की. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बिहार-झारखण्ड के सामाजिक सद्भाव संयोजक राकेश लाल ने कहा कि भारत में जन्म लेने मात्र से ही हम हिन्दू है ही पर आज की परिस्थिति में सतर्क, सशक्त व जागरूक हिन्दू बनने की आवश्यकता है. हिन्दू जागेगा तो देश जागेगा और हिन्दू प्रान्त, भाषा, जाति, गोत्र के नाम पर बंटेगा तो देश भी बटेंगा.
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष राम कृष्ण चौधरी, साकची बाजार समिति के अध्यक्ष महावीर मोदी, सोमनाथ तिवारी, संदीप बर्मन, महादेव लाल, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, सह विभाग कार्यवाह विद्यासागर लाभ, सह महानगर कार्यवाह मृत्युंजय, नगर कार्यवाह अमित, भाजपा नेता भरत सिंह, अमित अग्रवाल, विनय खुराना, मयूर पाठक सहित सैकड़ो की संख्या में सनातनी हिंदू मौजूद थे.





































No comments:
Post a Comment