Jamsheded (Nagendra) मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी माहौल धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है। सबसे पहले राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने मानगो नगर निगम से मेयर पद पर अपनी पत्नी सुधा गुप्ता की उम्मीदवारी का ऐलान कर चुनावी सरगर्मी को हवा दी थी। इसी बीच कयास लगाए जा रहे थे कि भारतीय जनता पार्टी से किस प्रत्याशी को समर्थन मिल पाएगा । पिछले कुछ दिनों से कई दावेदारों ने अपनी अपनी पत्नी के नाम को आगे कर मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए दावेदारी पेश की है , जिनमें प्रमुख रूप से अविनाश सिंह राजा की पत्नी ज्योति सिंह, नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह, जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव की पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री लकी सिंह राजपूत सहित कई नाम हवा में तैर रहे थे।
कल 3 फरवरी 2026 से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो रही है। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड दोनों दलों में कहीं ना कहीं एक सस्पेंस बरकरार था कि पार्टी की तरफ से किस प्रत्याशी को समर्थन मिल पाएगा । तकरीबन 4 घंटा पहले मानगो नगर निगम को छोड़कर लगभग सभी जगह की प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह के नाम पर मोहर लगा दी है। वहीं नीरज सिंह के साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में नीरज सिंह के समर्थकों की एक बैठक की गई । सूत्रों ने यह भी बताया कि 1 घंटे के भीतर भारतीय जनता पार्टी के साकची स्थित जिला कार्यालय में संध्या सिंह के नाम की घोषणा की जाएगी। ऐसा होने से सस्पेंस खत्म हो जाएगा और कहीं ना कहीं मुकाबला आमने और सामने का हो जाएगा।
जैसा कि पहले ही आपको बताया गया है कि एक खेमे से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के नाम का ऐलान मेयर पद की दावेदारी को लेकर कर दिया है। वहीं आने वाले समय में यह जंग बहुत ही रोचक और चुनौती पूर्ण होने वाली है और एक बहुत ही रोमांचक मुकाबला मानगो नगर निगम के मेयर पद को लेकर देखने को मिल सकता है।




































No comments:
Post a Comment