Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa आरसीपीपी की ओर से बड़ाजामदा–नोवामुंडी के विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान Road safety awareness campaign by RCPP in schools of Barajamda-Noamundi...

 


Guwa (Sandeep Gupta) आरसीपीपी कंप्यूटर एजुकेशन की ओर से मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को बड़ाजामदा एवं नोवामुंडी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत सृष्टि चाईबासा की टीम द्वारा सड़क सुरक्षा पर आधारित एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा शपथ पत्र के माध्यम से यह शपथ दिलाई गई कि वे जाने-अनजाने कभी भी सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे। नाटक में विशेष रूप से नाबालिग बच्चों को बाइक न चलाने देने, नशे या नींद की अवस्था में वाहन न चलाने तथा हेलमेट व यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया गया। 


इस अभियान में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आरसीपीपी की ओर से शिक्षक-शिक्षिकाओं में प्रमोद ठाकुर, रंजन साहू, कृष्ण मोहन ठाकुर, शिबू नायक, राज गुप्ता, श्वेता सिंह, साक्षी सिंह, सोनम कुमारी, नंदनी कुमारी, स्नेहा सिंह, कुंदन राय, सागर गोंड सहित अन्य मौजूद थे। नोवामुंडी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा बड़ाजामदा के के.पी. शारदा इंग्लिश मीडियम स्कूल, वेलडन फ्यूचर एकेडमी, 10+2 हाई स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एवं मिडिल स्कूल बड़ाजामदा में नाटक प्रस्तुत किया गया। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.