Jamshedpur (Nagendra) संयुक्त मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी सामाजिक न्याय संगठन के झारखंड टीम के प्रयास से एक अविवाहित पीड़ित महिला सुश्री मीना को सुरक्षित स्थान - सखी (वन स्टॉप सेंटर) बिस्टुपुर द्वारा पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के आश्रय गृह में भेजा गया। संगठन के अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास ने कहा कि हमारा संगठन, मानवाधिकार हनन को रोकने एवं जरूरतमंदों के हित में काम करते हैं। उक्त कार्य प्रांतिक कुमार दास राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहमति से और जिला महिला उपसचिव स्वाति राव ( समाज सेविका) , नगर महासचिव रंजन शर्मा के सराहनीय पहल से इस पीड़ित महिला को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास के साथ, जिला महिला उपसचिव स्वाति राव, नगर महासचिव रंजन शर्मा, प्रदेश सचिव भगीरथ, नगर महिला सचिव इंदु शर्मा, नगर सचिव राहुल शर्मा, सखी टीम से नीतू सिंहा, रूपा कुमारी , अमित कुमार शामिल होकर इस कार्य को सफल बनाने में मदद किए।




































No comments:
Post a Comment