Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बड़ाजामदा में ई-श्रम व पीएमएसवाईएम योजना को लेकर जागरूकता शिविर Awareness camp regarding e-shram and PMSYM scheme in Barajamda

 


Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा बाजार एवं पंचायत भवन, बड़ाजामदा में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए ई-श्रम तथा पीएमएसवाईएम योजना को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रांची के एलडब्ल्यूओ के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान करना था। इस शिविर का आयोजन बड़ाजामदा के सीएमओ, सीएच डॉ. बिनोद कुमार और बड़ाजामदा के डब्ल्यूए उदयशंकर कुमार के नेतृत्व में किया गया। शिविर के दौरान उपस्थित श्रमिकों और छोटे व्यापारियों को ई-श्रम कार्ड तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पीएमएसवाईएम) योजना के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। 


साथ ही उन्हें योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। शिविर में सीएससी, बड़ाजामदा बाजार की टीम ने भी सक्रिय सहयोग दिया। उनकी मदद से लगभग 72 लोगों को इन योजनाओं के तहत नामांकन के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कई लोगों ने मौके पर ही योजना से जुड़ने में रुचि दिखाई। आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और छोटे व्यापारियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.