Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गंगदा गांव के पास महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका The discovery of a decomposed body of a woman near Gangda village has caused a sensation, with suspicion of murder.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा थाना क्षेत्र के गंगदा गांव के पास शनिवार को एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 46 वर्षीय सोमवारी तुमुई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से लापता थी, जिससे परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों के अनुसार सोमवारी तुमुई 6 मार्च 2026 को अचानक घर से कहीं चली गई थी और उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इसी बीच शनिवार को गंगदा गांव स्थित कारो नदी के किनारे मिट्टी में दबा हुआ एक शव ग्रामीणों की नजर में आया। शव की स्थिति संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना गुवा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 


जब पुलिस ने मिट्टी हटाकर शव को बाहर निकाला तो पाया कि शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर उसके शव को छिपाने के उद्देश्य से मिट्टी में दफना दिया गया था। घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। इस घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.