Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गीता कोड़ा के प्रयास से ठाकुरा गांव के उपर टोला में लगा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी Geeta Koda's efforts led to the installation of a transformer in Thakur village's Upper Tola, bringing joy to the villagers.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरा गांव के उपर टोला में लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिल गई है। पूर्व सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिसका उद्घाटन जिप सदस्य सुश्री देवकी कुमारी द्वारा किए जाने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिजली नहीं होने के कारण लोग वर्षों से ढिबरी और लालटेन के सहारे जीवन जीने को मजबूर थे। बच्चों को पढ़ाई में काफी परेशानी होती थी और अंधेरा रहने के कारण घरों में जहरीले जीव-जंतुओं का भी खतरा बना रहता था। चुनाव के दौरान कई बार सांसद और विधायक को गांव में बिजली व्यवस्था करने के लिए लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं हो सकी। बाद में पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने ग्रामीणों की समस्या को सुनकर गांव का दौरा किया और उनके प्रयास से ठाकुरा गांव के उपर टोला में नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली पहुंचने की उम्मीद जगी है, जिससे ग्रामीणों में काफी खुशी देखी जा रही है। 


ग्रामीणों ने इसके लिए गीता कोड़ा का आभार व्यक्त किया। इस संबंध में नोवामुंड़ी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा गांव के मटकमबुरु टोला के ग्रामीणों ने भी ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह टोला आजादी के पहले से ही अंधकार में रहने को विवश है, इसलिए वहां भी बहुत जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके लिए गीता कोड़ा ने पहल शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले लौवा गांव में भी एक नया ट्रांसफार्मर लगाया जा चुका है। इस अवसर पर नोवामुंडी भाग-एक की जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया, मदन चाम्पिया, बब्लू चाम्पिया, प्रशांत चाम्पिया, राजेश चाम्पिया, सोमनाथ चाम्पिया सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.