Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa करमपदा गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में शोक A young man committed suicide by hanging himself in Karampada village, causing grief in the village.


Guwa (Sandeep Gupta) किरीबुरू थाना क्षेत्र के करमपदा गांव में बुधवार 11 मार्च की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। मृतक की पहचान दीपक पूर्ति (लगभग 22 वर्ष), पिता पावल पूर्ति के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दीपक पूर्ति अपनी पत्नी के साथ करमपदा गांव स्थित रेलवे के एक पुराने भवन में रह रहा था। बुधवार रात किसी समय उसने पत्नी की साड़ी के सहारे फंदा बनाकर उसी भवन के अंदर फांसी लगा ली। ग्रामीणों के अनुसार कुछ बच्चे खेलते हुए घर के पास पहुंचे और खिड़की से अंदर देखा तो दीपक को फंदे से लटका हुआ पाया। यह दृश्य देखकर बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। 


इसके बाद ग्रामीण तुरंत घर के अंदर पहुंचे और दीपक को फंदे से उतारकर बचाने की कोशिश की। लोगों ने प्राथमिक उपचार देने का भी प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि दीपक और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हुआ था। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है। घटना के बाद करमपदा गांव में शोक का माहौल है। एक युवा की इस तरह अचानक मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं और पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.