Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन पहुंचे रांची, सीएम हेमंत से मिले, बोले-टाटा स्टील जमशेदपुर संयंत्र में 11,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी Tata Group Chairman N Chandrasekaran reached Ranchi, met CM Hemant, said- Tata Steel will invest Rs 11,000 crore in Jamshedpur plant.

 


Jamshedpur (Nagendra) इस्पात उत्पादक टाटा स्टील झारखंड के जमशेदपुर संयंत्र में उन्नत ग्रेड के इस्पात के विकास के लिए 11,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को यह जानकारी दी। चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टी. वी. नरेंद्रन के साथ मंच साझा करते हुए कहा कि टाटा समूह द्वारा विकसित यह उन्नत इस्पात प्रौद्योगिकी अन्य इस्पात विनिर्माताओं के लिए भी लाभकारी होगी। उन्होंने कहा, “टाटा स्टील झारखंड में 11,000 करोड़ रुपये का निवेश कर उन्नत हरित इस्पात प्रौद्योगिकी विकसित करेगी। इसके अलावा, टाटा मोटर्स भी जमशेदपुर संयंत्र में हाइड्रोजन-चालित ट्रक के विकास में निवेश करेगी। चंद्रशेखरन ने कहा कि हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रक में निवेश रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है और इसका दायरा घरेलू एवं वैश्विक कंपनियों के लिए बड़ा अवसर प्रदान करता है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सोरेन के सुझाव पर टाटा समूह झारखंड के समग्र विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश संभावनाओं की पड़ताल करने के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल भी गठित करेगा।


टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन शाम में जुबिली पार्क में भव्य लाइटिंग का उद्घाटन किया - संस्थापक दिवस समारोह में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने जेएन टाटा साहेब के 187 वाँ जयंती के पूर्व संध्या पर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के साथ बटन दबाकर जुबली पार्क लाइटिंग का उद्घाटन किया। मंगलवार (3 मार्च) से रंग बिरंगी छटा का आम लोग दर्शन कर सकेंगे। संस्थापक जेएन टाटा के 187 वाँ जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुबली पार्क सहित पूरे शहर को जगमग रोशनी से सजाया गया है, इसी क्रम में टाटा स्टील के संस्थापक जेएन टाटा जी के मूर्ति के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई । वहीं बटन दबाते ही पूरा जुबली पार्क रोशनी से जगमगा उठी , मानो स्वर्ग से परीयां उतर आई हो। वहीं जुबली पार्क के लाइटिंग उद्घाटन के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन ने कहा कि 3rd मार्च से आम लोग जुबली पार्क के लाइटिंग का दर्शन कर सकेंगे। 


संस्थापक दिवस के पूर्व संध्या पर जुबली पार्क के साथ ही साथ जमशेदपुर शहर के विभिन्न पार्कों और प्रतिमा के समीप , चौक चौराहों, सड़कों में भी बटन दबाकर लाइटिंग की गई । लाइटिंग का उद्घाटन के बाद टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन एवं टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन सहित वहां उपस्थित कंपनी के अधिकारियों ने संस्थापक के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । साथ ही जुबली पार्क के रंग बिरंगी छटा का आनंद उठाये ।


3rd मार्च और होली पर दोपहर 3 से रात्रि 12 बजे तक और 4 को सबेरे 6 बजे से रात्रि 12 तक भारी वाहनों की रहेगी नो इंट्री -3rd मार्च को दोपहर 3 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक उपायुक्त के दिशा निर्देश पर बड़े एवं भारी वाहनो के शहर में प्रवेश पर जिला प्रशासन द्वारा परिचालन पर पूर्ण रूप नो एंट्री को लेकर समय से पाबंदी रहेगी। वहीं 4 मार्च होली के दिन के लिए भी सारणी जारी की गई है, जिसमें 4 मार्च को होली के दिन सुबह 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक नो इंट्री रहेगी। होली के दिन जुबली पार्क का गेट बंद रहेगा तथा 5 मार्च एवं 6 मार्च को जुबली पार्क आम जनता के लिए खुला रहेगा। इसलिए दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक बड़े एवं भारी वाहन की नो इंट्री रहेगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.