Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन एवं राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन 14 मार्च को टाऊन हॉल सिदगोड़ा में Virtual inauguration of National Lok Adalat and State Level Legal Services-cum-Empowerment Camp organized on 14th March at Town Hall Sidgora.

 


Jamshedpur (Nagendra) झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमशेदपुर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को सिदगोड़ा टाउन हॉल, जमशेदपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन एवं राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन माननीय न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सह प्रशासनिक न्यायाधीश, जमशेदपुर न्यायमंडल के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10ः30 बजे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के आगमन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक स्वागत से किया जाएगा। 


इसके पश्चात स्वागत गीत, दीप प्रज्वलन तथा स्वागत संबोधन, लाभुकों के बीच परिसम्पति का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान झारखंड के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों की राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम में ज़िला प्रशासन द्वारा सरकारी योजनाओं से लाभुकों को जोड़कर लाभान्वित करने के लिए लगभग 18 विभागों का प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे साथ ही लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभों का वितरण भी किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से नागरिकों को विधिक सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुलभ कराया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.