Jamshedpur (Nagendra) ब्रह्मर्षि विकास मंच,जमशेदपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक विद्यापति नगर में शंभू शर्मा के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रामनारायण शर्मा ने किया जबकि संचालन सुधीर कुमार सिंह ने की । आगामी 19 एवं 20 अप्रैल 2026 को होने वाले 08 वां सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के सफल आयोजन की तैयारी हेतु विशेष रूप से चर्चा की गई । बैठक में जिला कमिटी के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय इकाई के अध्यक्ष , महामंत्री शामिल हुए। बैठक में काफी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया । बैठक में आयोजन समिति की रूप रेखा तय की गई , जिसमें 27 सदस्यीय आयोजन समिति के प्रभारी के रूप में प्रभाकर शर्मा एवं सह प्रभारी राजीव चौधरी को बनाया गया।
इस मौके पर आयोजन समिति के अन्य सदस्यों में मुख्य रूप से रामनारायण शर्मा, राम प्रकाश पांडे, मुकेश शर्मा, योगेंद्र मौआर,सुधीर कुमार सिंह,विजय नारायण,ठाकुर गोपाल सिंह, कामेश्वर तिवारी,प्रमोद ठाकुर, कृष्णनंदन सिंह, कुंदन दीक्षित, संजीव ओझा, मनोज ठाकुर, श्रीनिवास ठाकुर,भोला सिंह,महेश तिवारी, कन्हैया जी,नवीन कुमार सिंह,प्रवीण सिंह,विपिन कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, रिपू शर्मा, राम सिंहासन शर्मा,पंकज चौधरी, अशोक कुमार मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे। सभी इकाइयों के अध्यक्ष/महासचिव को बरुआ निबंधन प्रपत्र का वितरण किया गया और 20 मार्च 2026 तक बरुआ का निबंधन प्रपत्र भरकर जमा कराने को कहा गया है। निबंधन के लिए निम्नलिखित नंबरों को जारी किया गया है : 9431117847 , 9431340645,8789842199,9835175651, 9234658612, 7857860972 . आयोजन समिति की अगली बैठक 08 मार्च 2026 को रखी गई है।


No comments:
Post a Comment