Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur 31 मार्च से 02 अप्रैल तक प्रख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता सुश्री किशोरी जी के सुमधुर वाणी से निहाल होंगे जमशेदपुरवासी, आयोजन हेतु बांटी गयी जिम्मेवारी From 31st March to 2nd April, the people of Jamshedpur will be delighted by the melodious voice of renowned spiritual speaker Ms. Kishori ji, responsibilities have been distributed for the event.

 


Jamshedpur (Nagendra) शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर तीन दिवसीय धार्मिक कथा ‘नानी बाई रो मायरो’ का आयोजन 31 मार्च से 2 अप्रैल (मंगलवार से गुरुवार) तक कर रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था से जुड़े 101 सहयोगी परिवारों द्वारा किया जा रहा है। कथा का प्रवचन विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता पूज्या सुश्री जया किशोरी जी अपनी सुमधुर वाणी से दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक करेंगी। कथा साकची स्थित चंदूलाल अशोक कुमार भालोटिया सभागर, बोधि मंदिर मैदान (राजेन्द्र विद्यालय के बगल में) आयोजित होगी। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। तैयारियों के क्रम में रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी बांटी गई।


महिलाओं को भी विशेष जिम्मेदारियां दी गई हैं। नेहा सोंथालिया, मेघा चौधरी, कृतिका गुप्ता, रिंकी भालोटिया, विजय लक्ष्मी भालोटिया, स्नेहा अग्रवाल आदि को पंडाल में श्रद्धालुओं को बैठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। तीनों दिन पूजा और व्यवस्थाओं की देखरेख समीर दिवान, अजय खेमका, अजय अग्रवाल करेंगे। पंडाल निर्माण की पूरी देखरेख कैलाश सरायवाला, राम रतन कांवटिया, अनिल नरेडी करेंगे, जबकि पंडाल की विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी अनिल नरेडी, रोहित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी को सौंपी गई है। बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार चंदूका ने बताया कि कथा में प्रवेश नि:शुल्क है, लेकिन प्रवेश पास के माध्यम से ही होगा। उन्होंने सभी भक्तों से इस तीन दिवसीय धार्मिक कथा में उपस्थित होने का आग्रह किया। बैठक में प्रमुख रूप से राजकुमार संघी, कैलाश सरायवाला, विजय मित्तल, अनिल नरेडी, ललित सरायवाला, नवीन पोद्दार, किशन सोंथालिया, अभिषेक भालोटिया आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.