Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर में धूमधाम से संपन्न हुआ 'श्री भवानारुषि स्वामी पूजा' उत्सव, पद्मशाली समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शन 'Shri Bhavanarushi Swami Puja' festival concluded with great pomp in Jamshedpur, showcasing the rich cultural heritage of the Padmashali community.

 


Jamshedpur (Nagendra) हर साल की भांति इस वर्ष भी 22 मार्च 2026 को झारखंड राज्य पद्मशाली संगम के तत्वावधान में एग्रिको क्लब हाउस में 'श्री भवानारुषि स्वामी पूजा' का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम में झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए पद्मशाली समुदाय के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपनी परंपराओं को जीवंत किया। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को प्रातः 09:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री भवानारुषि स्वामी की विशेष पूजा से हुई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समुदाय की सांस्कृतिक जड़ों को सहेजना और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत से रूबरू कराना था। इस गरिमामय अवसर पर अखिल भारतीय पद्मशाली संगम (ABPS), हैदराबाद के अध्यक्ष कंडागटला स्वामी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 


उन्होंने अपने संबोधन में समाज की एकता और आध्यात्मिक चेतना पर बल दिया। वहीं सम्मानित अतिथियों में ABPS के महासचिव वनपिल्ली वेंकट राव और रायपुर क्षेत्र पद्मशाली समाज के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सचिव (ABPS) गोपाल परसावर शामिल हुए। अतिथियों ने झारखंड इकाई के प्रयासों की सराहना करते हुए समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान का आह्वान किया। 


यह पूरा आयोजन झारखंड राज्य पद्मशाली संगम के अध्यक्ष तिप्पना संभा शिव राव के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। उपाध्यक्ष वनपिल्ली शंकर राव और उनकी पूरी समर्पित टीम ने आगंतुकों का स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं दोपहर 03:00 बजे महाप्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि जमशेदपुर में पद्मशाली समुदाय की एकजुटता की एक नई मिसाल पेश की।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.