Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur अपराध नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, कोल्हान डीआईजी के सख्त निर्देश High level meeting on crime control, strict instructions from Kolhan DIG

 


Jamshedpur (Nagendra) कोल्हान क्षेत्र में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के लिए कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किसपटाह मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे। उनके जमशेदपुर आगमन पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। डीआईजी के आगमन के बाद शहर के पुलिस कार्यालय में एक उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारी, डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में पिछले दिनों हुई आपराधिक घटनाओं, लंबित मामलों की स्थिति, अपराध नियंत्रण की रणनीति और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही साथ आने वाले दिनों में त्यौहार की सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीआईजी अनुरंजन किसपटाह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस को और अधिक सतर्कता के साथ काम करना होगा। 


उन्होंने विशेष रूप से चोरी, लूट, छिनतई और संगठित अपराध के मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आम लोगों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने की भी सलाह दी। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान तेज करने पर भी जोर दिया गया। बैठक के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। डीआईजी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है और इसके लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.