Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur राज्यसभा और विधानसभा में उठे पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान का मुद्दा , प्रीतम भाटिया ने राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को सौंपा ज्ञापन The issue of safety and respect of journalists was raised in the Rajya Sabha and the Assembly, Pritam Bhatia submitted a memorandum to Rajya Sabha MP and State President Aditya Sahu.

 


Jamshedpur (Nagendra) ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को प्रदेश कार्यालय में ज्ञापन सौंपा.इससे पूर्व श्री भाटिया ने कोल्हान आयुक्त को भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था.साथ ही ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा एक सप्ताह से सोशल मीडिया कैंपेन और विधायकों को व्हाट्सएप के माध्यम से पत्रकारों के मुद्दे पर जागरूक किया जा रहा है कि वे सदन में मांग उठाएं.


ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने पत्रकारों को सुरक्षा कानून,फर्जी मामलों की सीआईडी जांच,बीमा,पेंशन,एक्रिडेशन, आवास, पत्रकार आयोग,प्रेस क्लब,जमीन सहित अन्य 12 सूत्री मांगों से अवगत कराया.इस पर आदित्य साहू ने झारखंड विधानसभा और राज्यसभा में पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान का मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया है.इसके अलावा ऐसोसिएशन के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने भी एक माह जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू को 11 सूत्री मांग सौंपा था.ऐसोसिएशन के संताल परगना प्रमंडल प्रभारी कुणाल सिंह राजपूत ने भी जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया था. ऐसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रविंद पांडेय और दिनेश बनर्जी द्वारा भी राज्य के अन्य विधायकों को मांग पत्र सौंपा है.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.