Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सैन्यहितों के मुद्दे संगठन की प्राथमिकता, ‘नमन शहीदों को’ कार्यक्रम का संकल्प Issues of military interests are the priority of the organization, resolution of the program 'Salute to the Martyrs'

 


Upgrade Jharkhand News. सैनिक सम्मान और सैनिक हितों से जुड़े मुद्दों पर हमारा संगठन शहर के पूर्व सैनिकों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और इन विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगा। इन मुद्दों पर ठोस रणनीति और कार्ययोजना बनाने के लिए एक विशेष टास्कफोर्स का गठन किया जाएगा। यह बातें अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर के अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने आज एग्रीको मैदान में आयोजित संगठन की मासिक बैठक में अपने अध्यक्षीय संबोधन के दौरान कहीं।


कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात संगठन गीत उमेश शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में अतिथि परिचय एवं परिचय सत्र भी आयोजित हुआ। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके क्रियान्वयन के लिए एक कार्ययोजना तैयार की गई।


संगठन शक्ति को सुदृढ़ बनाने पर जोर -बैठक में संगठन की मजबूती और अधिक से अधिक पूर्व सैनिक परिवारों तक पहुंच बनाने पर जोर दिया गया। इसके लिए त्रैमासिक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जो 15 मार्च से 15 जून 2026 तक चलेगा। इस अभियान का नेतृत्व संतोष कुमार सिंह और अनुपम शर्मा करेंगे।


सैनिक सम्मान और सैनिक हितों की लड़ाई होगी तेज -बैठक में यह भी बताया गया कि विगत छह महीनों में कई पूर्व सैनिक परिवारों को सामाजिक स्तर पर विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा है तथा प्रशासन की ओर से भी कई मामलों में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। इन सभी मुद्दों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने तथा समाधान की दिशा में पहल करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए संगठन के महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह और सत्येंद्र कुमार सिंह ज्ञापन तैयार कर संबंधित टीम का गठन करेंगे।बैठक में ECHS कार्ड, पूर्व सैनिकों के नियोजन, सरकारी छात्रवृत्ति, जिला सैनिक कल्याण केंद्र में आधिकारिक कार्यों में सहयोग तथा इन विषयों में संगठन की भूमिका पर भी चर्चा की गई।


वर्तमान सांगठनिक स्थिति पर विचार -बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन की एकता, विश्वास और संगठन शक्ति के साथ आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता जताई तथा भविष्य में सैनिक हितों के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


नए सदस्यों का अभिनंदन -संगठन से जुड़ने वाले नए और ऊर्जावान सदस्यों का “वंदे मातरम्” के घोष के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम का संचालन योगेश कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुखविंदर सिंह ने किया।बैठक में प्रमुख रूप से दीपक शर्मा, सुखविंद्र सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, संतोष सिंह, योगेश कुमार, राकेश पांडेय, बिरजू कुमार, विजय कुमार, गौतम लाल, सत्य प्रकाश, पंकज शर्मा, राजीव कुमार, अरुण कुमार, सतीश प्रसाद, रमेश प्रसाद, किशोर प्रसाद, जसवीर सिंह, अमरेंद्र शर्मा, विश्वजीत सिंह, शेखर सुमन तिवारी, नवीन कुमार, आमोद कुमार, धीरज कुमार सिंह, बिनेश प्रसाद, एच. आर. कामत, शिव कुमार, पंकज कुमार, महेश कुमार शर्मा, दीपक गुप्ता, संतोष कुमार मोदी, पवन कुमार, मोहन दुबे, निरंजन शर्मा, आरती ठाकुर, अमित कुमार झा, पूनम झा, राघवेंद्र सिंह, शशि भूषण सिंह, आर.पी. चंदन कुमार, रोशन, मंजीत सिंह, कमलेश कुमार राय, वेद प्रकाश सहित लगभग 60 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.