Upgrade Jharkhand News. बागबेड़ा थाना के नये थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर का स्वागत करते हुए पत्रकार एकता मंच के सदस्यों ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मंच के प्रतिनिधियों ने उन्हें गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं पर संक्षिप्त चर्चा भी की।
मुलाकात के दौरान पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में बागबेड़ा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी तथा आम जनता को सुरक्षा और सहयोग मिलेगा। वहीं थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने भी पत्रकारों का धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से समाज में सकारात्मक माहौल बनता है।

No comments:
Post a Comment