Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जोहार क्लब ने किया महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन Johar Club organised a special programme on Women's Day.

 


Upgrade Jharkhand News.  जोहार क्लब और सामाजिक व सांस्कृतिक कर्मी पुरबी घोष के संयुक्त प्रयास से महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संस्थाओं, क्लबों और समाज से लगभग 40 से 45 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ की डिप्टी कमांडेंट मनीषा पाठक उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़ी जया पांडे ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा मेहरबाई अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) डॉ. स्नेहा झा भी मौजूद रहीं। 


पुरबी घोष और अतिथियों ने महिला दिवस पर अपना वक्तव्य रखा। किरण सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पुरबी घोष और जोहार क्लब के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जोहार क्लब की सदस्य किरण सिन्हा, पूनम बिरुआ, प्रिया श्रीवास्तव, संजुक्ता घोष, त्रिप्ती एक्का, सुजाता दास और संगमित्रा ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। जोहार क्लब की सदस्य डॉ. निबेदिता ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.