Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो नगर निगम कार्यालय में मेयर सुधा गुप्ता और उप मेयर राहुल कश्यप ने किया पदभार ग्रहण , कार्यालय में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया Mayor Sudha Gupta and Deputy Mayor Rahul Kashyap took charge at Mango Municipal Corporation office, they were warmly welcomed and congratulated in the office.

 


Jamshedpur (Nagendra) उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने मानगो नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और उप मेयर राहुल कश्यप को  गांधी मैदान स्थित कार्यालय परिसर में एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया और अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण कराया। इस मौके पर उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार एवं सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद तथा चंदन कुमार के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर मेयर व उप मेयर दोनों को भव्य रूप से पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। साथ ही कार्यालय के लेखा पदाधिकारी, सहायक लेखापाल , बड़ा बाबू , सहायक अभियंता, कनीय अभियंता ,नगर प्रबंधक ,नगर मिशन प्रबंधक , सफाई पर्यवेक्षक, फूड एंड ड्रग इंस्पेक्टर , राजस्व निरीक्षक कंप्यूटर ऑपरेटर , सीओ, सीआरपी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आदि के द्वारा भी नगर निगम कार्यालय में स्वागत किया गया। 


इस दौरान डे एन यू एल एम के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के द्वारा स्व निर्मित सामग्री भी भेंट किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने मानगो क्षेत्र की हर समस्याओं को दूर कर मानगो नगर निगम को एक आदर्श नगर निगम बनाने का संकल्प लिया। वहीं उप मेयर राहुल कश्यप ने भी मेयर सुधा गुप्ता के साथ मिलकर मानगो को विकास की उच्चाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया।


वहीं दूसरी ओर ईद को लेकर पूरे मानगो नगर निगम क्षेत्र में खास कर मस्जिदों के आसपास विशेष तौर पर सफाई अभियान चलाया गया। सिटी मैनेजर निशांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को ज़ाकिर नगर , ओल्ड पुरुलिया रोड , गरीब नवाज कॉलोनी , ईदगाह मैदान , आजाद बस्ती , जवाहर नगर आदि क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया गया। साफ सफाई अभियान के साथ-साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं फागिंग भी कराया गया । साथ ही इन क्षेत्रों का स्ट्रीट लाइट भी दुरुस्त करवाया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.