Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur उत्कल एसोसिएशन में विश्व पखाल दिवस का आयोजन World Pakhal Day organized at Utkal Association

 


जमशेदपुर : उत्कल एसोसिएशन, साकची में विश्व पखाल दिवस का आयोजन शुक्रवार को सामूहिक रूप से किया गया। इस अवसर पर ओडिशा सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उत्कल एसोसिएशन को आनलाइन जुड़ने का मौका मिला। यह एसोसिएशन के लिए गर्व की बात है। शुक्रवार को एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पखाल के साथ चोखा, चटनी, बड़ी की भुजिया, सहजन डांठा का भुजिया, साग भुजिया, मछली समेत 11 तरह की सब्जियां परोसी गई। 


इस दौरान सैकड़ों महिला एवं पुरुष सदस्यों ने इसका आनंद लिया तथा अपनी परंपरा को जीवित रखने का संकल्प लिया। 


इस विश्व धरोहर को हमेशा सुरक्षित रखने के लिए समाज के सभी सदस्य कृत संकल्पि दिखे। एसोसिएशन के ट्रस्टी मनोरंजन दास, अध्यक्ष डा. श्रीधर प्रधान, महासचिव तरुण कुमार महांती, उपाध्यक्ष डा. संजय पात्र, बादल भूईयां, मनोरंजन गौड, मनीष दास, विजय मिश्रा, मनोज साहू, प्रतिभा मोहंती, निवेदिता गौड, स्निगधा महांती, मनोरमा महापात्र, गीता गौड़, सुजाता चौधरी, साधना माहंती, मनोरमा महापात्र समेत कई सदस्यों ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.