Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur एक्सएलआरआई को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आने से संस्थान परिसर में हड़कंप मचा There was a stir in the institute campus after an email threatening to blow up XLRI was received.

 


Jamshedpur (Nagendra) झारखंड के विभिन्न शहरों में कोर्ट और संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब जमशेदपुर के एक्सएलआरआई को भी धमकी भरा ईमेल मिला है। ई-मेल मिलने के बाद संस्थान परिसर में हड़कंप मच गया और प्रशासन तत्काल सतर्क हो गया है । मिली जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से एक्सएलआरआई संस्थान को बम से उड़ाने की धमकी दी है। ई-मेल की सूचना मिलते ही संस्थान प्रबंधन ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 


पुलिस ने एहतियात के तौर पर संस्थान परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है। वहीं तकनीकी टीम ईमेल की जांच में जुटी हुई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी भरा संदेश कहां से और किसके द्वारा भेजा गया है। गौरतलब है कि इससे पहले रांची, धनबाद और बोकारो में भी कोर्ट समेत कई संस्थानों को इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिले थे। ऐसे में पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.