Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa क्विज प्रतियोगिता में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग Women participated enthusiastically in the quiz competition.

 


Guwa (Sandeep Gupta) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला समिति की ओर से 8 मार्च से 23 मार्च तक महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं, इसी क्रम में आज मंगलवार देर शाम को कार्यक्रम का तीसरा दिन था, जिसमें महिलाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के ज्ञान, समझ और सामान्य जानकारी को बढ़ावा देना है। 


प्रतियोगिता में कुल चार-चार प्रतिभागियों की कई टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी टीमों के बीच सामान्य ज्ञान, सामाजिक विषयों, खेल, इतिहास तथा दैनिक जीवन से जुड़े कई रोचक प्रश्न पूछे गए प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं ने काफी उत्साह और आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब दिए। कई प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान और समझ का अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल काफी रोचक और उत्साहपूर्ण बना रहा। 


उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया महिला समिति की सदस्यों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि महिलाओं को जागरूक बनाना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है। महिला दिवस के इस विशेष आयोजन के माध्यम से महिलाओं को एक मंच दिया जा रहा है, जहां वे अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर सकें।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.