Guwa (Sandeep Gupta) नोवामुंडी प्रखंड में सहायक अध्यापकों के बीच सरकार के वादाखिलाफी को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला। प्रखंड अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार की अध्यक्षता में आकलन पास एवं प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड के सभी सहायक अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे और अपनी मांगों को लेकर गंभीर चर्चा की गई।बैठक के दौरान प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 18 अप्रैल को प्रखंड के सभी सहायक अध्यापक रांची के लिए कूच करेंगे। वहां मुख्यमंत्री आवास के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में शामिल होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। शिक्षकों का कहना है कि सरकार द्वारा किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया गया है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इसके पूर्व 12 अप्रैल को प्रखंड के सभी संकुलों में एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही रांची कूच के लिए आवश्यक तैयारियां जैसे वाहन, बैनर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।इस बैठक में पुरुषोत्तम कुमार, राजेश चंद्र महतो, मणिशंकर प्रसाद, राकेश पाठक, बसंत गोप, राजेश गोप, जगबंधु पात्रो, राजू बेहरा, अर्धनी सवैय्या, मधुसूदन पान, शुभनाथ पूर्ति, रजनी नायक, रीता करवा, सुनीता पान, एलिजाबेथ टोप्पो, मोती सिंकू, गीता सीरका, सोमवारी सामंत, वीणा देवी, रिंकू सिंह, कमलापूर्ति देवआनंद गोप, राजेंद्र सिरका, राजेंद्र महतो, विश्वजीत प्रधान, रामचंद्र बोबोंगा सहित कई सहायक अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment