Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa पान गुरु मुकुन्दराम तांती जी की 21वीं पुण्यतिथि पर सेवा कार्यक्रम आयोजित Seva program organized on the 21st death anniversary of Paan Guru Mukundaram Tanti ji

 


Guwa (Sandeep Gupta) रविवार को पान गुरु मुकुन्दराम तांती जी की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि स्वरूप शर्बत, चना एवं गुड़ का वितरण किया गया। यह सेवा कार्यक्रम गुवा इकाई के संरक्षक विश्वजीत तांती जी की अध्यक्षता में महिला समिति के बैनर तले आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य को सफल बनाया। वहीं पुरुष सदस्यों का भी सराहनीय सहयोग रहा, जिससे कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका। 


इस सेवा कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवक के रूप में विश्वजीत तांती (संरक्षक), रविचंद्र पान (सचिव), विनय कुमार दास, सागर दास, सुदीप दास, तारापोदो पात्रों, देवानंद दास उपस्थित रहे। महिला समिति की ओर से सावित्री देवी, सुमित्रा पात्रों, तारामनी दास सहित अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम के माध्यम से समाज सेवा एवं एकजुटता का संदेश दिया गया तथा स्वर्गीय मुकुन्दराम तांती जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही कोल्हान प्रमंडल पान-तांती कल्याण समिति गुवा इकाई द्वारा यह निर्णय लिया गया कि गर्मी के इस मौसम में लोगों की सेवा हेतु चना, गुड़ एवं शर्बत का वितरण आगामी एक माह तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.