Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur उपायुक्त राजीव रंजन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता का दिया संदेशDeputy Commissioner Rajiv Ranjan himself filled out the SIR form and gave the message of participation in the democratic process.

 


Jamshedpur (Nagendra) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित है। इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनसहभागिता का संदेश देते हुए स्वयं भी एसआईआर प्रपत्र भरकर जमा किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन की आधारशिला है। 


प्रत्येक पात्र मतदाता का यह दायित्व है कि वह इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय रूप से सहभागी बने तथा ससमय एसआईआर प्रपत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने बूथ स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) को उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित अद्यतन सुनिश्चित किया जा सके। उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर नियुक्त बूथ स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं तथा उनके विवरण का सत्यापन कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचें तो आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.