Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, बेरोजगारी और मजदूरों की समस्याओं पर किया मंथन Former Chief Minister Madhu Koda on Guwa tour, discussed unemployment and problems of laborers

 


Guwa (Sandeep Gupta) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने गुवा क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली और लोगों से सीधे रूबरू हुए। इस दौरान गुवा रेलवे मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, बेरोजगारी तथा ठेका मजदूरों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गुवा सेल खदान में राकेश पांडे एवं मां सरला कंस्ट्रक्शन के अधीन कार्यरत ठेका मजदूरों ने अपनी समस्याएं पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मजदूरों ने बताया कि उन्हें काम से बैठा दिया गया है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। इस पर मधु कोड़ा ने तत्काल फोन पर संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर काम से हटाए गए मजदूरों को अविलंब वापस लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। 


पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि आगामी 5 मई को सेल के अधीन कार्यरत सभी निजी कंस्ट्रक्शन कंपनियों के मालिकों के साथ बैठक की जाएगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बाहरी मजदूरों के स्थान पर गुवा क्षेत्र के स्थानीय बेरोजगार युवाओं और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। मौके पर भाजपा सारंडा मंडल उपाध्यक्ष जय किशन गुप्ता, कैलाश दास, सुदीप दास, राजू चौबे, उदय सिंह, पीयूष साव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने मधु कोड़ा से क्षेत्र के विकास और रोजगार के लिए ठोस पहल करने की मांग की।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.