Guwa (Sandeep Gupta) नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा क्षेत्र के पश्चिमी पंचायत भवन में शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंडा मंगल पूर्ति ने की। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी ने उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को पंचायत राज दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पंचायत व्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत में स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है, जिससे गांव स्तर पर विकास कार्यों को मजबूती मिल सके।
कार्यक्रम में पंचायत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई और लोगों को भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर रोजगार सेवक कृतिधर महतो, बाल अधिकार मंच के सलाहकार पदमा केसरी, सुनीता समद, जानों चातर, गीता देवी, ममता देवी, अनुराधा राव, कमला देवी, डेजी गोडार्ड, जहांआरा, तापस दास, रामनाथ समद, नाजीर खान सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment