Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa टाटा डी.ए.वी नोवामुंडी में प्राचार्या शशि कला ने पदभार ग्रहण किया, पूर्व प्राचार्य प्रशान्त कु भुईयां डीएवी उरीमारी स्थानांतरित Principal Shashi Kala assumed charge at Tata DAV Noamundi, former Principal Prashant Ku Bhuiyan transferred to DAV Urimari

 


Guwa (Sandeep Gupta)  टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में  नव प्राचार्या मैडम शशि कला ने योगदान दिया। विदित हो कि मैडम शशिकला ने नई दिल्ली से जैव प्रौद्योगिकी में एम.एस.सी, बीएड एवं आईआईटी दिल्ली से शोध का कार्य किया है। शिक्षा के क्षेत्र में मैडम सन 2007 में डी.ए.वी भंडारीदह, 2008 में डी.ए.वी बिस्टुपुर में विभिन्न पदों यथा ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर STNC, हेल्थ एंड वैलनेस क्लब इंचार्ज, परीक्षा नियंत्रक आदि शैक्षणिक पदों को सुशोभित किया है ।बतौर शशिकला मैडम उनके शैक्षणिक कार्यकाल में विद्यालय नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा। डीएवी नोवामुंडी के प्रशिक्षित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की टोली मैडम का साथ देने को प्रतिबद्ध है।


 मैडम को पूर्व प्राचार्य प्रशांत कुमार भूयान ने पुष्प कुछ देकर विधिवत नियुक्ति के लिए प्रक्रिया पूर्ण करने में सहभागिता की। विद्यालय परिवार के द्वारा मैडम का स्वागत किया गया।बच्चों एवं शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में उत्साह का माहौल व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि नोवामुंडी के पूर्व नोवामुंडी से झारखंड के हज़ारीबाग जिले (सयाल) में स्थित डीएवी उरीमारी स्थानांतरित प्राचार्य प्रशान्त कु भुईयां लंबे समय से नोवामुंडी में पदस्थापित थे । उनके कार्यकाल में शिक्षा स्तर में काफी गिरावट आई थी । साथ ही लोगों ने विरोधी आवाज उठा कि डीएवी के सामान्तर क्रिश्चयन मिशनरी स्कूल, सन्त मेरी स्कूल खोल दी । इससे कई शिक्षक पूर्व प्राचार्य के विरोधी बने रहे । बताया जाता है कि पूर्व प्राचार्य प्रशान्त कु भुईया डीएवी चिड़िया एवं डीएवी गुवा के भी शिक्षण व्यवस्था में दखलअंदाजी


कर अपने अनुभव के आधार पर दबंगई दिखा विद्यालय की व्यवस्था को अपने घुटनों पर रखते थे। उनके स्थानांतरण से बच्चों एवं शिक्षकों में विशेष हर्ष देखा जा रहा है। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक राजेश राम ने किया। वहीं मंच संचालन शिक्षक अरविंद ठाकुर ने शिक्षिका के जे.रमा के सहयोग से किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.