Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa डॉ. अंबेडकर नर्सरी स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, नन्हें बच्चों ने लहराया प्रतिभा का परचम Dr. Ambedkar Nursery School's annual examination results declared; little children displayed their talent.

 


Guwa (Sandeep Gupta) किरीबुरू स्थित सेवा स्तंभ परिसर में संचालित डॉ. अंबेडकर नर्सरी स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद गरीब एवं निर्धन परिवारों से आने वाले इन नन्हें छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। विद्यालय का संचालन क्षेत्र की सक्रिय मुखिया पार्वती कीड़ों के नेतृत्व में किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में शिक्षिकाओं की टीम जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है। यह विद्यालय उन बच्चों के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरा है, जो आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।


एलकेजी वर्ग के परिणाम:- प्रथम स्थान एलिना करुआ,द्वितीय स्थान तनीष पान एवं तृतीय स्थान अनन्या कुमारी रही। यूकेजी वर्ग में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहां तीन छात्रों ने समान अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें प्रथम स्थान तुलसी करुआ, प्रियांशी करुआ व आकाश प्रसाद रहा। द्वितीय स्थान विश्वजीत पिंगुआ तथा तृतीय स्थान संदीप मुंडा रहा। इस अवसर पर सेवा स्तंभ के पदाधिकारी संजय तिग्गा, सोनाराम गोप और प्रभुधान बारला ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनके भीतर आगे बढ़ने का नया उत्साह देखने को मिला। यह परिणाम न केवल बच्चों की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि शिक्षकों के समर्पण और समाज के सहयोग का भी प्रतीक है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.