Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा में विशेष ग्राम सभा: विस्थापन और बुनियादी सुविधाओं को लेकर उठी आवाज Special Gram Sabha in Guwa: Voices raised regarding displacement and basic amenities

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा पूर्वी पंचायत के सामुदायिक केंद्र में गुवा बाजार क्षेत्र के विस्थापितों ने जनप्रतिनिधियों एवं गांव के मुंडा के साथ एक विशेष ग्राम सभा आयोजित की। ग्राम सभा की अध्यक्षता गुवासाई गांव के मुंडा मंगल पूर्ति ने की। बैठक में विस्थापन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। ग्राम सभा में मुख्य रूप से सेल की खदान के विस्तारीकरण को लेकर चिंता जताई गई। बताया गया कि सेल प्रबंधन गुवा बाजार के डिपासाई, जाटा हाटिंग, नानक नगर और पुट साइडिंग क्षेत्र में रहने वाले लोगों को एक नए प्रोजेक्ट के नाम पर हटाकर विस्थापित कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि लगभग 500 लोग विस्थापित हो रहे हैं, जबकि प्रबंधन द्वारा केवल 184 नए घर ही आवंटित किए गए हैं, जिससे कई परिवार अब भी आवास से वंचित हैं। 


ग्राम सभा में यह मांग उठाई गई कि जो विस्थापित परिवार अब तक सूची में शामिल नहीं किए गए हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द सर्वे कर सूची में जोड़ा जाए। इस संबंध में सभी प्रभावित लोगों ने उपायुक्त चाईबासा को आवेदन सौंपा था। उपायुक्त के निर्देश पर छूटे हुए लोगों की सूची तैयार कर उन्हें सौंप दी गई है। बैठक में विस्थापित परिवारों के लिए आवश्यक सुविधाओं को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। इसमें प्रत्येक आवास के पास मंदिर, एक कमरा, हॉल-किचन, शौचालय एवं बाथरूम का निर्माण, बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था, एक सामुदायिक भवन का निर्माण, स्कूली बच्चों के लिए बस सुविधा तथा साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग शामिल है। 


साथ ही वंचित परिवारों का पुनः सर्वे कराने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी, उप मुखिया सुनीता समद, वार्ड सदस्य कमला पात्रों सहित बड़ी संख्या में विस्थापित परिवार ग्राम सभा में उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.