Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur न्यू केबुल टाउन में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति ने निकाली भव्य कलश यात्रा , 1100 महिलाएं हुई शामिल Laxminarayan Mahayagna Samiti organised a grand Kalash Yatra in New Cable Town, 1100 women participated.

 


Jamshedpur (Nagendra) गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत न्यू केबुल टाउन में होने वाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गाजे-बाजे, भक्तिमय संगीत, घोड़े और जयकारों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ओल्ड केबुल टाउन स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिरला मंदिर) से सुबह 9 बजे प्रारंभ हुई कलश यात्रा में ग्यारह सौ से अधिक महिलाएं सिर पर कलश एवं नारियल लेकर शामिल हुई। बैंड-बाजे, डीजे पर बजते भक्ति गीत और सुसज्जित रथ के साथ निकली यह यात्रा श्रद्धा के रंग में रंगी नजर आई। कलश यात्रा में महिलाएं, बच्चे एवं युवा श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में नाचते-झूमते हुए एक साथ न्यू केबुल टाउन मैदान पहुंचे। कलश यात्रा के सबसे आगे टैंकर के द्वारा पूरे रास्ते स्वच्छ एवं निर्मल जल का छिड़काव किया गया। 


कलश यात्रा में परमश्रद्धेय गुरुदेव श्री श्री 108 जय मंगला बाबा, यज्ञाचार्य लाल मोहन शास्त्री, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जम्मू वाले बाबा, आयोजन समिति के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, भाजपा नेता रामबाबू तिवारी समेत स्थानीय निवासी मुख्यरूप से शामिल हुए। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इससे पहले, बिरला में मंदिर में एकत्रीकरण के पश्चात कलश में पवित्र सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगाजल भरा गया, जहां पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से संकल्प के पश्चात कलश न्यू केबुल टाउन पहुँची। आयोजन स्थल पर बने पंच कुंडीय यज्ञशाला के चारों ओर कलशों को स्थापित किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला के चारों ओर परिक्रमा भी की। कलश स्थापना के पश्चात पंडित लाल मोहन शास्त्री के नेतृत्व में बनारस से आए 21 सदस्यीय आचार्यों ने यज्ञशाला में बेदी निर्माण सम्पन्न किया।

 


शुक्रवार को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं अरणी मंथन के माध्यम से अग्निदेव का आह्वान किया जाएगा। इसके बाद प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजन और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हवन का कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं, कलश यात्रा के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक भजन, कीर्तन एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्ध कथावाचक रामचरित्र दास जी महाराज अपने सहयोगियों के साथ संगीतमय कथा, झांकी एवं आदर्श जीवन पर आधारित प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और जीवन मूल्यों का संदेश देंगे। वहीं, यज्ञशाला के समीप 108 देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमाओं से आयोजन स्थल को दिव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मजबूत पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। 


पूरे क्षेत्र में आकर्षक विद्युत सज्जा आयोजन को और भव्य बना रहे हैं। कलश यात्रा में बिपिन झा, बिट्टू तिवारी, राजेश सिंह, शैलेश पांडेय, हरेराम यादव, राकेश सिंह, लाल बाबू यादव, सोनू चौधरी, पप्पू यादव, गोपाल सिंह, प्रेम झा, सन्नी सिंह चौहान, बंटी सिंह, रितेश झा, अजय लाला, प्रवीण झा, अनिल सिंह, देबाशीष झा, त्रिभुवन प्रसाद सिंह, सत्येंद्र नाथ सिंह, अनिल सिंह, संजय सिंह, सुरेश पांडेय, सोनू, सुरेश दास, आदित्य ओझा, निशांत सिन्हा, अजय सिंह, जगदीश समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.