Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur स्टील सिटी क्लासिक चैंपियनशिप सीजन 2 का आयोजन Steel City Classic Championship Season 2 organized

 


Upgrade Jharkhand News. स्टील सिटी क्लासिक चैंपियनशिप सीजन 2 का आयोजन 3, 4 एवं 5 अप्रैल को राजस्थान भवन, मानगो में SS Infratech के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में शहर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया।


पावरलिफ्टिंग में महिलाओं में नैनप्रीत कौर व पुरुष वर्ग में सतपाल सिंह “चैंपियन ऑफ चैंपियंस” बने। डेडलिफ्ट में सतपाल सिंह तथा बेंच प्रेस में आशुतोष कुमार विजेता रहे। बॉडीबिल्डिंग में मोहम्मद सोहेल प्रथम व शुभंकर सिंह देव रनर-अप रहे। मेंस फिजीक में अकरम अहमद विजेता तथा अंकश यादव रनर-अप बने। डेनिम जींस फिटनेस मॉडल में परेश गोप “चैंपियन ऑफ चैंपियंस” व अमन पाठक रनर-अप रहे।


मोहम्मद सोहेल को 11,000 रुपये व शुभंकर सिंह देव को 5,000 रुपये नकद पुरस्कार दिए गए। सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट व उपहार प्रदान किए गए।


कार्यक्रम में ईश्वर सिंह, राहुल कश्यप, डॉ. हसन इमाम, मोनिका शर्मा व मिस्टर इंडिया प्रशांत सिंह उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता का श्रेय SS Infratech की टीम, विशेषकर सुदेशना रॉय व संजीव महतो को दिया गया। आयोजन ने युवाओं में फिटनेस के प्रति नई प्रेरणा जगाई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.