Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान हुए प्रतिष्ठापित Lord Garuda installed on the Garuda pillar in Sri Laxminarayan Temple

 


Upgrade Jharkhand News. इस जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के वाहन श्री गरुड़ जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन कार्य आज श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ। इस पूजा के मुख्य यजमान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय थे। आज की पूजा के प्रबंधक असीम पाठक थे। मुख्य पूजन विद्वान पंडित विनोद पांडेय और उनके साथियों ने करायी। 


विनोद पांडेय ने बताया कि सबसे पहले शांति पाठ किया गया। शांति पाठ के बाद संकल्प दिलाया गया। संकल्प दिलाने के बाद गरुड़ भगवान की प्रतिमा का विधिवत पूजन किया गया। गरुड़ भगवान के पूजन के बाद आरती और आरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इसके बाद गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान की प्रतिमा अधिष्ठापित की गई। 


इस अवसर पर शिवशंकर सिंह, अशोक गोयल, आशुतोष राय, अनिकेत सावरकर, ऱाघवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, सुशील, इंद्रजीत सिंह, उदय मंडल, गोल्डन पांडेय, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.