Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur गोपाल मैदान में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती 25 अप्रैल को, 50 हजार लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे 236th birth anniversary of brave martyr Ganga Narayan Singh on 25th April at Gopal Maidan, 50 thousand people will attend the program.

 


Jamshedpur (Nagendra) भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती इस बार जमशेदपुर में भव्य और ऐतिहासिक रूप में मनाई जाएगी। 25 अप्रैल को गोपाल मैदान में आयोजित होने वाला यह विशाल समारोह समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक बनेगा। पोटका के विधायक संजीव सरदार ने जमशेदपुर परिषदन में प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि यह सिर्फ एक जयंती कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि गंगा नारायण सिंह का इतिहास लंबे समय तक दबा रहा, लेकिन अब समाज जागरूक होकर अपने वीर सपूत को सम्मान देने के लिए एकजुट हो रहा है। कार्यक्रम में झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम से करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।


सभी प्रतिभागी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे, जिससे सांस्कृतिक एकता और विरासत की झलक देखने को मिलेगी। समारोह की शुरुआत सुबह पूजा-अर्चना और माल्यार्पण से होगी। इसके बाद सामाजिक परिचर्चा आयोजित की जाएगी, वहीं दोपहर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और अंत में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है। साथ ही परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ और आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा समेत कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें। जमशेदपुर में होने जा रहा यह समारोह न सिर्फ एक जयंती, बल्कि इतिहास को फिर से जीवंत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.