Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur गंगा नारायण सिंह की जयंती पर गोपाल मैदान में उमड़ा जनसैलाब, 55 हजार लोगों की ऐतिहासिक भागीदारी , पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बुद्धिजीवियों के संबोधन से गूंजा गोपाल मैदान On the birth anniversary of Ganga Narayan Singh, a huge crowd gathered at Gopal Maidan, the historic participation of 55 thousand people, traditional costumes, cultural programs and addresses of intellectuals echoed in Gopal Maidan.

 


Jamshedpur (Nagendra) वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गोपाल मैदान में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में करीब 55 हजार लोग शामिल हुए। झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और असम से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे, जिससे पूरा मैदान पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान समाज की बालिकाओं एवं कलाकारों ने मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। पूरे आयोजन में भूमिज समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और एकता की अद्भुत झलक देखने को मिली। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने वीर शहीद गंगा नारायण सिंह के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर समाज के कई बुद्धिजीवियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।


“समाज अब जाग चुका है, एकता से ही आगे बढ़ेंगे” — विधायक संजीव सरदार

कार्यक्रम में पोटका के विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा नारायण सिंह का संघर्ष समाज के स्वाभिमान की पहचान है। उन्होंने कहा कि एक समय उनके इतिहास को दबाने की कोशिश हुई, लेकिन आज समाज जाग चुका है और अपने महानायक को सम्मान दे रहा है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और समाज को संगठित रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है और इस दिशा में आगे भी विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि गंगा नारायण सिंह का जीवन संघर्ष और स्वाभिमान की मिसाल है, जिससे हर युवा को प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज को एकजुट रखना चाहिए।


बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और नई पीढ़ी में जागरूकता लाने का काम करते हैं। घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और गंगा नारायण सिंह का इतिहास हमें संगठित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।


कई गणमान्य लोग हुए उपस्थित

कार्यक्रम में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, पूर्व विधायक मेनका सरदार, सीदेश्वर सरदार, हरीश भूमिज, विभीषण सिंह भूमिज, सुदर्शन भूमिज, टाटा स्टील फाउंडेशन के संजय सरदार, शिव शंकर सिंह कांडेयोंग, डेमका सोय , गिरीश मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, मदन मुंडा, पश्चिम बंगाल के दीनबंधु सिंह, रामपदो सिंह, आसाम की जूली भूमिज और रिंकी भूमिज, राधेश्याम भूमिज, हरीश चंद्र सिंह भूमिज, राधे श्याम भूमिज, मदन सिंह मुंडा, संजय सरदार, रविन्द्र सरदार, ठाकुर दास सिंह, बिहारी लाल सरदार, बीरगुराम सरदार, भक्त रंजन भूमिज, , राजा वर्मा, उज्ज्वल दास, हरदीपदो सिंह आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.