Jamshedpur (Nagendra) जलापूर्ति से समस्या वाले क्षेत्रों पर जहां-जहां टैंकर से पानी सप्लाई किया जाता है और वैसे क्षेत्र जो ड्राई जोन में है जहां एक टैंकर पानी जा रहा है उन एरिया में दो टैंकर पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। एमजीएम जहां से पानी टंकी से पानी का उठाव होता है उन जगहों का भी निरीक्षण किया गया एवं लॉग बुक को अपडेट करने का निर्देश दिया गया।
जहां-जहां पाइपलाइन में लीकेज है उसे तुरंत रिपेयर करने का निर्देश दिया गया। पानी का कनेक्शन कार्यालय के माध्यम से वैद्य तरीके से लेने का निर्देश दिया गया। अवैध तरीके से पानी कनेक्शन पाए जाने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी कर्मी उपस्थित थे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment